देहरादून में 90 हजार रुपये में बिका सुल्तान और 65 हजार में सुल्ताना, जानिए क्या है खूबियां

आज बकरीद है। मुस्लिम समुदाय के लोग धूमधाम से बकरीद मना रहे हैं। बच्चे से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग व्यस्क सभी नए नए कपड़ों में दिखे। बकरीद में कुर्बानी के लिए देहरादून में इस बार बकरों की खूब खरीदारी हुई। आइएसबीटी, माजरा, इनामुल्ला बिल्डिंग में बकरों की अस्थायी मंडी लगी है। सुबह से ही स्थानीय, सहारनपुर, विकासनगर, नजीबाबाद से व्यापारी बकरे लेकर पहुंचे। वजन, रंग को देखकर ग्राहकों ने बकरों की खरीदारी की। बकरों के मालिकों ने बकरा बकरियों की खूबियां गिनाई।इस बार 15 से लेकर 90 हजार तक में बकरे बिके। आइएसबीटी में सबसे ज्यादा 90 हजार का सुल्तान और 65 हजार का सुल्ताना बकरा बिका।

हर साल बकरीद के एक दिन पहले मंडी लगती है जिसमे बकरे बकरियों को बोलिया लगती है और ऊंचे से ऊंचे भाव बकरों के लिए जाते हैं। हर कोई अपने बकरा बकरी की खूबी गिनाता है और फिर ऊंची सी ऊंची बोली लगाई जाती है।आइएसबीटी स्थित मंडी में सहारनपुर से पहुंचे व्यापारी नासिर ने बताया कि देहरादून तेलपुर निवासी रहमान ग्राहक ने उन्हें सबसे स्वस्थ और रंगदार बकरा लाने को कहा था, मंडी में इसकी कीमत सभी बकरों में सबसे ज्यादा रही, अन्य लोग इस 3 साल के स्वस्थ सुल्तान बकरे के 92 हजार देने को तैयार थे, लेकिन रहमान ने खरीदने का वादा किया था। इसलिए सुल्तान बकरे को 90 हजार का बेचा। इसके अलावा दो वर्ष का सुल्ताना 65 हजार रुपये में बिका।

कुर्बानी का पर्व ईद-उल- अजहा यानी की बकरीद सादगी के साथ मनाई जा रही है। पुलिस ने सभी से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की है। कोरोना गाइडलाइन के तहत इस बार ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं होगी, शहर की सभी मस्जिदों में लोग 7:30 से 10 बजे तक अलग- अलग समय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर नमाज अदा कर सकेंगे। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में चांद दिखने के 10वें दिन ईद-उल- अजहा (बकरीद) मनाई जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!