लक्सर Video : काठा पीर बाबा के मेले में जादू के नाम बार बालाओं का अश्लील डांस, ठुमके पे ठुमके
पथरी जंगल में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर के मेले का आगाज 13 मई से पहली रोशनी के साथ हो गया है। यह मेला 5 दिनों तक तहसील प्रशासन की देख रेख में चलता है। वही मेले का ठेका भी एसडीएम द्वारा कराया जाता है। एसडीएम ने मेले के ठेके के दौरान मेले के अंदर किसी भी तरह का वैरायटी शो अश्लील डांस और किसी भी तरह के सट्टे पर पाबंदी लगाई थी और मेले में ऐसी गतिविधियों पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
वहीं मेले के अंदर अश्लील डांस और खेले जा रहे सट्टे को लेकर एसडीएम गोपाल राम बिन वाल से बात की गई तो उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे प्रकार की कोई मेले में गतिविधियां ना हो, पुलिस प्रशासन की ओर से इस प्रकार का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है। कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच की जाएगी. अगर इस प्रकार की कोई गतिविधि है तो तत्काल ठेकेदार के विरोध कार्रवाई की जाएगी और संबंधित एसओ को निर्देशित किया जाएगा कि तत्काल ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करें।
















