डीजीपी के आदेश पर SSP मंजूनाथ टीसी ने किया इंस्पेक्टरों का तबादला, विधायक ने खोला था मोर्चा
उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिले के दो इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।एसएसपी ने किच्छा के कोतवाल अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें जसपुर कोतवाली का नया कोतवाल बनाया है। तो वहीं जसपुर के कोतवाल धीरेंद्र कुमार को किच्छा कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है।
आपको बता दें कि किच्छा कोतवाल अशोक कुमार द्वारा अभद्रता करने का मामला विधानसभा सत्र के दौरान तिलकराज बेहड़ ने उठाया था जिसके बाद सदन से ही कोतवाल पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए थे वहीं अब एसएसपी मंजूनाथ ईसी नहीं ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है। किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ किच्छा कोतवाल और सीओ के खिलाफ लंबे समय से मोर्चा खोले हुए थे और अब कोतवाल पर कार्रवाई हुई है। खबर है कि विधायक की मांग पर डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है।

















