रुड़की : सेना के ट्रक से टकराई दारोगा की कार, फिर दोनों के बीच हुई झड़प, लोगों ने लगाए नारे

रुड़की : बीते दिन शुक्रवार को रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-रुड़की मार्ग पर आर्मी के जवान और पुलिस के बीच विवाद खड़ा हो गया. दरअसल हुआ यूं की सेना की ट्रक की टक्कर दारोगा की कार से हो गई। इसी बात को लेकर दारोगा और आर्मी के जवानों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम वहां इकठ्ठा हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ आर्मी के जवानों के पक्ष में नारेबाजी की.

वहीं दूसरी ओर दारोगा और कॉन्स्टेबल, आर्मी की गाड़ी को रोकने की कोशिश करने में लगे रहे। एक जवान के साथ दारोगा की झड़प भी हुई। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही भीड़ ने आर्मी की गाड़ी को वहां से भगा दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह बिष्ट अपनी निजी कार से रुड़की से भगवानपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रामनगर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रही आर्मी की गाड़ी से साइड लग गई, जिसमें दारोगा की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दारोगा ने आर्मी की गाड़ी को रोकते हुए कार्रवाई की बात कही, जिसके बाद आर्मी के जवानों और दारोगा के बीच कहासुनी शुरू हो गई। साथ ही धक्का-मुक्की में भी हुई। हंगामा होता देख लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया।लोग आर्मी के पक्ष में आए और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और आर्मी की गाड़ी को वहां से निकाल दिया।

इस मामले में दारोगा अनिल बिष्ट ने बताया कि वह रुड़की कोर्ट से रिमांड लेकर भगवानपुर थाने जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी में आर्मी की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बदसलूकी की। भीड़ ने भी उन्हें भगाने का काम किया है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!