हरकी पैड़ी पर गुम हुआ कांवड़िए का मोबाइल नाली में मिला, पुलिस ने Find My Device से लोकेशन ट्रेस कर सकुशल लौटाया
हरकी पैड़ी पर गुम हुआ कांवड़िए का मोबाइल नाली से बरामद, हरिद्वार पुलिस की तत्परता से मिला वापसहरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी पर गुम हुए मेरठ निवासी कांवड़िए का मोबाइल फोन हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। मोबाइल वापस मिलने पर कांवड़िए और उसके साथियों ने पुलिस का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को धीरज पुत्र बलदेव, निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश), अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे थे। इसी दौरान गंगा घाट पर उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। धीरज ने तत्काल इसकी सूचना चौकी हरकी पैड़ी पुलिस को दी।मोबाइल के ऑन होने की जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Find My Device ऐप के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन मिलने पर कांस्टेबल नितिन रावत को मौके पर भेजा गया।पुलिसकर्मी ने लोकेशन के आधार पर तलाश की तो मोबाइल एक नाली में गिरा हुआ मिला। पुलिस ने मोबाइल को सकुशल बरामद कर उसके स्वामी कांवड़िए को सौंप दिया।मोबाइल वापस मिलने पर धीरज एवं उनके साथियों ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया।











