खबर देव | रिपोर्ट: कालू वर्मा स्वतंत्रता दिवस-2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।इनमें 8 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा के आधार पर तथा 6 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।विशिष्ट कार्य के लिए चयनित अधिकारियों में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह का नाम भी शामिल है। उनके चयन को हरिद्वार पुलिस के लिए गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक हेतु चयनित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान है।उन्होंने कहा कि इस सम्मान से समस्त पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।खबर देव परिवार की ओर से सभी पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!