खबर देव | रिपोर्ट: कालू वर्मा साइबर ठगी के खिलाफ STF की बड़ी कार्रवाई, 1930 हेल्पलाइन से 21.85 करोड़ रुपये बचाए
देहरादून। साइबर ठगों के खिलाफ उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर अपराध की शिकायत मिलते ही 1930 कंट्रोल रूम के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया जा रहा है।वर्ष 2026 में अब तक 1930 कंट्रोल रूम के माध्यम से त्वरित कार्रवाई कर साइबर अपराध पीड़ितों की 21.85 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई जा चुकी है। STF द्वारा साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों को भी तत्काल फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF उत्तराखंड ने साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने और साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में STF के अधीन संचालित राष्ट्रीय वित्तीय हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रूम को साइबर ठगी की रकम को तत्काल होल्ड कराने के लिए सक्रिय किया गया है।अगस्त में STF ने कई मामलों में बचाई लाखों की रकमअगस्त 2026 में 1930 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों में STF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई पीड़ितों की ठगी गई रकम होल्ड कराई।- 3 अगस्त: चमोली निवासी जसपाल सिंह से ₹60,000 की ऑनलाइन ठगी हुई। पूरी ₹60,000 की रकम होल्ड कराई गई।- 3 अगस्त: हरिद्वार के बुग्गावाला निवासी नितिन कुमार से ₹1,30,127 की ठगी हुई। ₹91,207 होल्ड कराए गए।- 6 अगस्त: नैनीताल के रामनगर निवासी सुलेमान से ₹3,66,165.23 की ठगी हुई। पूरी ₹3,66,165.23 की रकम होल्ड कराई गई।- 6 अगस्त: देहरादून कैंट निवासी देवेन्द्र कुमार की ₹1 लाख की ठगी गई रकम होल्ड कराई गई।- 6 अगस्त: कनखल हरिद्वार निवासी आनंद चौधरी से ₹3,54,000 की ठगी हुई। पूरी ₹3,54,000 की रकम होल्ड कराई गई।- 6 अगस्त: लक्सर निवासी शिम्भू दयाल शर्मा से ₹2,15,240 की ठगी हुई। ₹1,25,310 होल्ड कराए गए।- 7 अगस्त: देहरादून रायपुर निवासी देवपाल से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹21 लाख की ठगी हुई। STF ने ₹16,36,835.70 होल्ड कराए।- 10 अगस्त: देहरादून निवासी विष्णु दत्त खंडूरी से ₹4 लाख की ठगी हुई। ₹2,10,744.15 होल्ड कराए गए।- 10 अगस्त: पौड़ी गढ़वाल श्रीनगर निवासी रौनक से ₹71,999 की ठगी हुई। ₹70,949.10 होल्ड कराए गए।- 10 अगस्त: कोटद्वार निवासी वीरेंद्र मेहरा से ₹8,55,990.70 की ठगी हुई। ₹85,599.07 होल्ड कराए गए।- 12 अगस्त: चमोली गोपेश्वर निवासी ज्योति बर्थवाल से ₹60,000 की ठगी हुई। ₹58,343.71 होल्ड कराए गए।- 11 अगस्त: अल्मोड़ा निवासी मुकेश लाल से स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के जरिए ₹17,04,046 की ठगी हुई। STF की त्वरित कार्रवाई में ₹15,96,000 होल्ड कराए गए।STF ने जनता से की सतर्क रहने की अपीलSTF ने लोगों से अपील की है कि अपना बैंक खाता, ATM कार्ड, OTP, PIN और UPI PIN किसी के साथ साझा न करें। बैंक खाता किराये या कमीशन पर देना अपराध है। खाते में अज्ञात धनराशि आने पर तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दें।पुलिस ने अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी या दस्तावेज साझा न करें।यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस, CBI, ED या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देता है तो घबराएं नहीं। पुलिस के अनुसार कोई भी जांच एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती।इसके अलावा फर्जी वेबसाइट, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, निवेश के नाम पर ठगी और कम समय में अधिक मुनाफे के लालच से बचने की सलाह दी गई है।साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को होल्ड कराने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।







