हंगामेदार रहा सत्र का चौथा दिन, कार्यवाही स्थिगित, नेता प्रतिपक्ष बोले-सरकार सिर्फ हां या ना में दें जवाब
देहरादून : विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन है जिसकी शुरुआत हंगामेदार रही। बता दें कि महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. कार्यवाई शुरुहोते हैं कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने अपने सवाल से सरकार को घेरा जिससे सदन में जमकर हंगामा हुआ। मामता राकेश ने भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए बजट जारी न होने को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक के सवाल का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने जवाब दिया. कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा किया और वो वेल में आ गए जिसके बाद सदन का कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा के बाहर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि ममता राकेश के सवाल का जवाब देते हुए धनसिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है. एक जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज बन सकता है इसलिए भगवानपुर में पीपीपी मोड़ में बनाया जा सकता है। इस पर विधायक ममता राकेश ने कहा वित्त मंत्री रहते प्रकाश पन्त ने बजट भाषण में भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज खोलेने की बात कही थी. भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने पर असमंजस को लेकर कांग्रेस विधायक वेल में आए और सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की।
नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ठ रूप से भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की सरकार की मंशा पर सीधे हा या न में जवाब देने के लिए कहा। प्रीतम सिंह के सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा जब स्वास्थ्य मंत्री कह चुके हैं कि एक जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज बन सकता है तो नेता प्रतिपक्ष को समझ जाना चाहिए कि मेडिकल कॉलेज खोलने के नियम क्या कहते।
















