IIFL Wealth Management का नाम लेकर ₹55 लाख की साइबर ठगी, अमृतसर से आरोपी दबोचा

₹55 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, अमृतसर से 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारदेहरादून/अमृतसर। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून ने ₹55.48 लाख की साइबर ठगी के मामले में अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के एक सदस्य को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खाते में ठगी की ₹8.94 लाख की रकम ट्रांसफर हुई थी।पुलिस के मुताबिक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज मुकदमे की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खुद को IIFL Wealth Management से जुड़ा बताकर शेयर और IPO में निवेश के नाम पर मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता से 16 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में RTGS के जरिए कुल ₹55,48,412 जमा करवाए गए।जांच के दौरान बैंकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में PNB खाते का संबंध आरोपी प्रभजीत सिंह से सामने आया। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध खाते में भेजी गई रकम में से ₹3,18,000 और ₹5,76,300, यानी कुल ₹8,94,300 प्रभजीत सिंह के खाते में ट्रांसफर हुए थे।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इस रकम को ATM और चेक के माध्यम से निकाला। बैंकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी साइबर ठगी में सक्रिय भूमिका सामने आने के बाद एसटीएफ/साइबर टीम ने अमृतसर में दबिश दी और 11 अगस्त 2026 को तारा वाला पुल, जालंधर रोड, अमृतसर से प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अन्य बैंक खातों से भी साइबर ठगी की रकम निकालने की जानकारी दी है। साथ ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है।पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी की रकम की बरामदगी के लिए आगे की विवेचना जारी है।गिरफ्तार आरोपी: प्रभजीत सिंह, पुत्र स्व. जोगेन्द्र सिंह, निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर, पंजाब, उम्र 20 वर्ष।बरामदगी: एक मोबाइल फोन और एक SMS अलर्ट नंबर।कार्रवाई करने वाली टीम: निरीक्षक विजय भारती, उपनिरीक्षक रमन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव और कांस्टेबल सोहन बडोनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!