खबर देव | रिपोर्ट: कालू वर्मा 12.06 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लायर महिला की तलाश तेज नगर कोतवाली पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल भी बरामद

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 12/13 अगस्त की रात पुलिस टीम दुधियावन तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दुधियाबन रोड पर ठोकर नंबर-1 से करीब 100 मीटर आगे एक युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज कुमार पुत्र राजेश दास, निवासी कब्बाड़ी बस्ती लालजीवाला, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने स्मैक रायवाला, देहरादून निवासी रचना पत्नी सानू पाल से लाने की बात बताई। पुलिस ने रचना को मामले में वांछित किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार के खिलाफ कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 401/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।आपराधिक इतिहास:- मु0अ0सं0 263/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट- मु0अ0सं0 401/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्टबरामदगी: 12.06 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, व0उनि0 गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, उपनिरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल, कांस्टेबल सन्दीप नेगी और कांस्टेबल पवन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!