खबर देव | रिपोर्ट: कालू वर्मा तीन श्रद्धालुओं के खोए मोबाइल तलाशकर लौटाए, SI संदीप वर्मा की मेहनत ने जीता दिल

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। हरिद्वार पहुंचे तीन श्रद्धालुओं के खोए हुए कीमती मोबाइल फोन पुलिस ने कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास के बाद बरामद कर सुरक्षित उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद तीनों मोबाइल की कुल कीमत करीब ₹1,07,990 बताई गई है।जानकारी के अनुसार, तीन श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन हरिद्वार में कहीं खो गए थे। इनमें एक मोबाइल की कीमत करीब ₹70,000, दूसरे की ₹8,000 और तीसरे मोबाइल की कीमत ₹29,990 थी। कीमती मोबाइल खो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान थे और उन्हें अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही थी।ऐसे समय में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक (SI) संदीप वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने महज औपचारिकता पूरी करने के बजाय मोबाइल फोन तलाशने के लिए लगातार प्रयास किए। मेहनत, सूझबूझ और तत्परता के साथ की गई तलाश का नतीजा यह रहा कि तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।मोबाइल फोन बरामद होने के बाद SI संदीप वर्मा ने तीनों श्रद्धालुओं को उनके कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस सौंपे। फोन हाथ में आते ही श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए विशेष रूप से उपनिरीक्षक संदीप वर्मा की कार्यशैली और मेहनत की सराहना की।श्रद्धालुओं ने कहा कि मोबाइल फोन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थे और उनके खो जाने से वे काफी परेशान थे। पुलिस ने जिस तत्परता से उनके फोन तलाशकर वापस किए, उससे उनका पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।SI संदीप वर्मा की यह कार्यशैली केवल तीन मोबाइल बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस की उस जिम्मेदारी और मानवीय चेहरे को सामने लाती है, जिसमें आम नागरिक की छोटी से छोटी परेशानी को भी गंभीरता से लिया जाता है।एक ओर जहां पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है, वहीं दूसरी ओर जरूरत के समय आम लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहती है। उपनिरीक्षक संदीप वर्मा द्वारा तीन श्रद्धालुओं के करीब ₹1.08 लाख कीमत के मोबाइल बरामद कर लौटाना इसी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल है।श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पुलिस और SI संदीप वर्मा का दिल से धन्यवाद किया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस विभाग के स्तर पर भी ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हो।हरिद्वार पुलिस की तत्परता और SI संदीप वर्मा की मेहनत ने तीन परिवारों की चिंता दूर कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!